स्व. अटल विहारी वाजपेयी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के विकास पर फोकस है। प्रदेश सरकार भी इस दिशा में अथक प्रयास कर रही है। गोयल ने कहा कि आमतौर पर निवेशक छोटे राज्य में निवेश करने में रुचि कम दिखाते हैं। जबकि यहां पर निवेश की ज्यादा संभावनाएं रहती है। वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने निवेशकों को परिवहन, पर्यटन, ऊर्जा, सर्विस सेक्टर में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया।
पवन हंस के एमडी बीपी शर्मा ने कहा कि प्रदेश में चारधाम के साथ ही कई स्थल हैं, जहां पर पर्यटक आते हैं। प्रदेश में हेली कनेक्टिविटी की काफी संभावनाएं हैं। इसके लिए हेलीपैड और एयरपोर्ट के आधारभूत ढांचे को विकसित करने की जरूरत है।
पर्यटन सेक्टर में हेली कनेक्टिविटी से उत्तराखंड में सालाना 210 करोड़ का राजस्व प्राप्त होता है। केंद्र सरकार ने उड़ान योजना के तहत प्रदेश के 13 शहरों को शामिल किया है। इससे आने वाले समय में प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या, अपर मुख्य सचिव ओम प्रकाश, सचिव परिवहन शैलेश बगोली, जियो कंपनी के अभय अग्रवाल, एचसी वाधवा समेत अन्य निवेशक मौजूद थे।