फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री को अब आई आपदा प्रभावितों की याद

Sun, 03 Aug 2014 08:23 PM IST
अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री दिनेश धनै को घनसाली स्थित नौताड़ के आपदा प्रभावितों की घटना के चार दिन बाद याद आई। रविवार को नौताड़ पहुंचकर उन्होंने प्रभावितों का दुख: दर्द सुना।
विज्ञापन


कहा, सरकार देगी मदद
मंत्री ने कहा कि घर बार और आजीविका खो चुके प्रभावितों को सरकार हर संभव मदद देगी। ग्राम प्रहरी राजेश नौटियाल की पत्नी आशा और महादेव नौटियाल की पत्नी शकुंतला को सरकारी नौकरी देने के लिए मुख्यमंत्री से बात करेंगे। आपदा के मानकों में शिथिलीकरण करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

30 जुलाई की रात रूईस में बादल फटने से सेमल्थ गदेरे ने नौताड़ तोक में तबाही मचा दी थी। 12 मकान, दो दुकानें और एक चक्की बह गई थी। 5 लोग जिंदा दफन हो गए थे और एक ग्राम प्रहरी लापता चल रहा है।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधि अभी भी उदासीन
पर्यटन मंत्री धनै जब चार दिन बाद नौताड़ पहुंचे तो तब तक एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन की अन्य टीमें अधिकांश मलबा साफ कर चुकी थीं। रास्ते और सड़क बन चुकी है।

स्वयंसेवी संस्थाएं रातदिन मदद करने में लगी हुई हैं। ऐसी हालत में जनप्रतिनिधि उदासीन बने हुए हैं। नरेंद्रनगर विधायक सुबोध उनियाल और धनोल्टी विधायक महावीर रांगड़ चार दिन बाद भी नौताड़ के प्रभावितों की स्थिति देखने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें