फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, अमृता की जगह लेने वाले धनै के बारे में सबकुछ

Mon, 19 May 2014 07:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में टिहरी विधायक दिनेश धनै को कैबिनेट में शामिल करने पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हरीश रावत का आभार जताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने पर उन्हें जो सम्मान दिया गया है, उससे टिहरी विधानसभा क्षेत्र सहित जिले भर के लोगों में खासा उत्साह है।

देहरादून राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद यहां बड़ी संख्या में एकत्रित विधायक समर्थकों ने  जिला मुख्यालय सहित, न्यायालय परिसर और चंबा सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दिनेश धनै की प्रोफाइल

नाम- दिनेश धनै
पिता का नाम- गब्बर सिंह धनै
जन्म स्थान- ग्राम खांड अठूर, प्रखंड थौलधार, टि0ग0
माता का नाम- फूलदेई
पत्नी  सीमा धनै
जन्म तिथि- 04 फरवरी 1970
शैक्षिक योग्यता- स्नातक

राजनैतिक करियर
- सन् 1989-1990 में हेमवती नंदन बहुगुणा गढवाल विवि के स्वामी रामतीर्थ परिसर टिहरी के छात्र संघ कोषाध्यक्ष।
- सन् 1992-93 में हेमवती नंदन बहुगुणा गढवाल विवि के स्वामी रामतीर्थ परिसर टिहरी के छात्र संघ अध्यक्ष।
- सन् 1993-94 में उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री/।
- सन् 1994-95 में सलाहकार दूर संचार विभाग पश्चिमी उत्तर प्रदेश।
- सन् 1996-1999 में अध्यक्ष अरबन को-आपरेटिव बैंक टिहरी।
- सन् 1999-2001 में निदेशक जिला सहकारी बैंक टिहरी।
- सन् 2003 से 2008 तक अध्यक्ष नगर पालिका परिषद टिहरी।
- सन् 2012 से टिहरी विधान सभा से विधायक एवं अध्यक्ष जीएमवीएन।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें