कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने बजरंग दल को खतरनाक संगठन बताते हुए प्रतिबंध लगाने की मांग की।
रविवार को हरिद्वार में डामकोठी में दिग्विजय सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कहा कि आचार्य प्रमोदकृष्णम के बयान सही हैं। बजरंग दल एवं सिमी दोनों की फितरत नफरत फैलाना रहा है। इन पर प्रतिबंध लगना चाहिए। पीके फिल्म के विरोध को उन्होंने गलत बताया।
गौरतलब है कि आचार्य प्रमोद कृष्णन ने भी बजरंग दल को सिमी की तरह का संगठन बताते हुए प्रतिबंध की मांग की थी।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में जब भी किसी राज्य में चुनाव आता है तो राबर्ट वार्डा एवं बोफोर्स घोटाला सामने आता है, लेकिन दोनों मामलों में दोष सिद्ध नहीं हो पाया है। यदि राबर्ट दोषी हैं तो भाजपा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करें।