फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गी बोले, सिमी की तरह बजरंग दल पर लगे प्रतिबंध

Sun, 04 Jan 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने बजरंग दल को खतरनाक संगठन बताते हुए प्रतिबंध लगाने की मांग की।
विज्ञापन


रविवार को हरिद्वार में डामकोठी में दिग्विजय सिंह ने पत्रकार वार्ता में कहा कि कहा कि आचार्य प्रमोदकृष्णम के बयान सही हैं। बजरंग दल एवं सिमी दोनों की फितरत नफरत फैलाना रहा है। इन पर प्रतिबंध लगना चाहिए। पीके फिल्म के विरोध को उन्होंने गलत बताया।

गौरतलब है कि आचार्य प्रमोद कृष्णन ने भी बजरंग दल को सिमी की तरह का संगठन बताते हुए प्रतिबंध की मांग की थी।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में जब भी किसी राज्य में चुनाव आता है तो राबर्ट वार्डा एवं बोफोर्स घोटाला सामने आता है, लेकिन दोनों मामलों में दोष सिद्ध नहीं हो पाया है। यदि राबर्ट दोषी हैं तो भाजपा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

'जनता के खाते में 15 लाख कब आएंगे'

कालेधन पर रामदेव पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा लोगों को ख्वाब दिखाकर भाजपा का प्रचार करने वाले बताएं कि 15-15 लाख रुपये जनता के खाते में कब जमा होंगे। विदेशों में जमा काला धन देश में कब आएगा।

कहा क‌ि बाबा रामदेव व्यवसायी हैं। कोई भी व्यक्ति गेरुआ रंग के कपड़े पहनकर धार्मिक या समाजसेवी नहीं बन सकता।

उन्होंने सवाल किया कि रामदेव बताएं कि इतनी जल्दी उनके पास इतना धन कहां से आया। क्या कभी उन्होंने गरीबों को निशुल्क दवाइयां और उपचार किया है। प्रदेश सरकार से बाबा रामदेव के संबंधों पर उन्होंने बोलने से इंकार किया।

भारत रत्न देने के मामले पर दिग्विजय ने कहा कि भारत रत्न नियमों के अनुसार दिया जाता है। इस पर राजनीति करना गलत है। मौके पर कांग्रेस सेवादल के जिला संगठक राजेश रस्तौगी, डॉ. संजय पालीवाल, पुरुषोत्तम शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अंशुल श्रीकुंज, ठाकुर रतन सिंह, राम विशाल देव मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें