फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: मसूरी को अनियोजित निर्माण से बचाएगा डिजिटल मास्टर प्लान, एमडीडीए की नगर नियोजन टीम ने शुरू किया काम

Sun, 09 Apr 2023 06:12 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून/मसूरी

सार

मसूरी के लिए नया सेटेलाइट आधारित मास्टर प्लान बनाने में एमडीडीए की नगर नियोजन टीम ने काम शुरू कर दिया है। मसूरी क्षेत्र की सेटेलाइट मैपिंग और सर्वे कर जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
विज्ञापन
मसूरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दून के बाद अब मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण मसूरी के लिए भी जियोग्राफिक इंफार्मेशन सिस्टम बेस्ड मास्टर प्लान बनाने में लग गया है। दून का मास्टर प्लान रिवर्स बेस्ड अर्थात नदियों को केंद्रित कर बनाया गया है। वहीं, मसूरी के मास्टर प्लान को वन क्षेत्र पर केंद्रित कर बनाने की तैयारी है। ताकि, मसूरी के वन क्षेत्र को संरक्षित किया जा सके। यह डिजिटल मास्टर प्लान मसूरी को अनियोजित निर्माण की भेंट चढ़ने से बचाएगा।

विज्ञापन


मसूरी के लिए नया सेटेलाइट आधारित मास्टर प्लान बनाने में एमडीडीए की नगर नियोजन टीम ने काम शुरू कर दिया है। मसूरी क्षेत्र की सेटेलाइट मैपिंग और सर्वे कर जानकारियां जुटाई जा रही हैं। वहीं, अभी सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से वन क्षेत्र का सर्वे किया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट आते ही एमडीडीए डिजिटल मास्टर प्लान के काम को तेज करेगा।
मसूरी का डिजिटल मैप तैयार होने के बाद एक क्लिक पर खसरा नंबर के जरिये भू-उपयोग का आसानी से पता किया जा सकेगा। मसूरी में धरातलीय उपयोग कई जगह बदल गया है। नए मास्टर प्लान में मौजूदा धरातलीय स्थिति के अनुसार चिन्हीकरण किया जाएगा। मुख्य ग्राम एवं नगर नियोजक एसएम श्रीवास्तव का कहना है कि नए जोनल प्लान में पुरानी खामियों को दूर किया जाएगा।
विज्ञापन


मसूरी में रुकेंगे अवैध निर्माण
नया मास्टर प्लान मसूरी में अवैध निर्माण को रोकने में कारगर होगा। अभी तक पहाड़ियों पर अवैध कब्जे कर मकान-होटल बनाए जा रहे हैं। पहाड़ों का चिन्हीकरण होने के बाद उस पर मकान बना पाना संभव नहीं होगा। मसूरी में अधिसूचित वन क्षेत्रों में अवैध निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है। एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तराखंड उच्च न्यायालय इस पर चिंता भी जता चुका है। याचिका में आरोप लगाया गया था कि केंद्र और सुप्रीम कोर्ट द्वारा अधिसूचित वन क्षेत्रों में किसी भी निर्माण पर रोक के बावजूद मसूरी में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे पहाड़ी शहर कंक्रीट के जंगल में तब्दील हो गया है। नए मास्टर प्लान में इन सभी बातों का ध्यान रखा जा रहा है, ताकि पहाड़ों और वन क्षेत्र को नुकसान से बचाया जा सके।

जिस तरह से दून के लिए डिजिटल मास्टर प्लान बनाया गया है, उसी तरह से मास्टर प्लानर्स की टीम मसूरी के लिए नक्शा बनाने में लगी है। जल्द ही इसे भी वहां की जरूरतों के अनुसार तैयार कराकर सार्वजनिक किया जाएगा।
विज्ञापन

- बंशीधर तिवारी, उपाध्यक्ष, एमडीडीए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें