फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: हरियाणा के युवक की गंगा में डूबने से मौत, 25 फीट गहरे पानी से निकाला शव

Sun, 09 Apr 2023 06:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

डीप डाइविंग टीम अंडर वॉटर कम्यूनिकेशन सेट के साथ 25 फीट अंदर से शव बरामद कर लिया। युवक के दोस्तों के मुताबिक वह एक इवेंट मैनजमेंट कंपनी का कर्मचारी था।
विज्ञापन
गंगा में डूबा युवक - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा निवासी एक इवेंट मैनजमेंट कंपनी का कर्मचारी मस्तराम घाट पर गंगा में नहाते समय डूब गया। एसडीआरएफ की डीप डाइविंग टीम ने घाट के पास ही गंगा के 25 फीट अंदर से युवक के शव को निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेज दिया है।

विज्ञापन


एसडीआरएफ ढालवाला प्रभारी कविंद्र सजवाण ने बताया कि हरियाणा के सोनीपत के रामनगर वेस्ट निवासी विकास मदान (30) पुत्र मनोज मदान अपने मित्र रोहित शर्मा और शिवांगी के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। बताया कि सभी नहाने के लिए लक्ष्मण झूला क्षेत्र के मस्तराम घाट पर गए।

वहां विकास मदान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। एसडीआरएफ प्रभारी ने बताया कि डीप डाइविंग टीम अंडर वॉटर कम्यूनिकेशन सेट के साथ 25 फीट अंदर से शव बरामद कर लिया। युवक के दोस्तों के मुताबिक वह एक इवेंट मैनजमेंट कंपनी का कर्मचारी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें