बाद में उन्होंने इमिग्रेशन चेकपोस्ट का निरीक्षण भी किया। इमिग्रेशन चेकपोस्ट पर आयोजित बैठक में डीआईजी ने मातहतों को सीमा पर सतर्कता बरतने, कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इमिग्रेशन चेकपेस्ट अधिकारी इंद्र सिंह और सीओ बीसी पंत से उन्होंने भारत-नेपाल सीमा पर आवागमन करने वाले विदेशी (थर्ड कंट्री, भारत और नेपाल छोड़कर) नागरिकों के आवागमन के संबंध में गहन पूछताछ की।
उन्होंने सीमा से भारत और नेपाल आवागमन करने वाले विदेशी नागरिकों की पहचान करने और उनके संबंध में सटीक जानकारी हासिल करने के दिर्नेश दिए। बता दें कि इस सीमा का निरीक्षण करने वाली वे इंटेलीजेंस की पहली डीआईजी हैं।
इस मौके पर सीओ बीसी पंत, इमिग्रेशन चेकपोस्ट अधिकारी इंद्र सिंह, अभिसूचना विभाग के इंस्पेक्टर आरपी टम्टा, थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान, एलआईयू प्रभारी भाष्कर बडोला, एसओटीफ प्रभारी मो. आसिफ आदि उपस्थित थे।