त्यूनी अग्निकांड में डीजीपी अशोक कुमार ने भी जांच के आदेश दिए हैं। डीआईजी फायर निवेदिता कुकरेती को जांच सौंपी गई है। उनसे तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है। लापरवाही बरतने वालों पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
अग्निकांड के बाद वहां लोग पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप लगाया था कि घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड देरी से पहुंची। लेकिन, अधिकारियों का कहना था कि जहां अग्निकांड हुआ, वहां से यूनिट एक किमी दूर है। ऐसे में वहां जाने में वक्त लगा। लेकिन, लोगों का आरोप है कि अधिकारियों ने लापरवाही बरती। ऐसे में इस मामले का डीजीपी अशोक कुमार ने संज्ञान लिया है।
डीजीपी ने बताया कि अग्निकांड में बच्चियों की मौत का बेहद दुख है। मामले में जिसकी भी लापरवाही होगी, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीआईजी फायर निवेदिता कुकरेती को जांच सौंपी गई है। उनसे तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी गई है। डीआईजी घटनास्थल का दौरा भी करेंगी।