फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में बढ़ गया तेल का संकट

Tue, 24 Jun 2014 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
इराक में अलगाववादियों और सेना के बीच चल रहे संघर्ष ने देहरादून में भी तेल संकट बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पर असर
राजधानी में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पर असर नजर आने लगा है। हालांकि, नजीबाबाद से सप्लाई मंगाकर स्थिति को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार आईओसी के डिपो में बीते सप्ताह एक दिन का बैकलॉग हो गया था। लंढौरा स्थित डिपो में डीजल खत्म हो गया था, लेकिन इसे जल्द ही रिकवर कर लिया गया।

दिक्कत से बचने के लिए नजीबाबाद स्थित डिपो से डीजल की आपूर्ति की गई। दून पेट्रोल पंप एसोसिएशन के सचिव अमरजीत सेठी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजल की पूरी आपूर्ति मिलने में दिक्कत
हालांकि, बीच-बीच में डीजल की पूरी आपूर्ति मिलने में दिक्कत आ रही है। बताया कि अब पेट्रोल पर भी असर होने लगा है। उन्होंने आशंका जताई कि अगर हालात सामान्य न हुए तो अगले 15 दिनों के बाद तेल की कमी साफ दिखने लगेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें