फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोती ने ऐसे बचाई गंगा में डूबते हुए फुरकान की जान, देखकर आंखों पर नहीं हुआ यकीन

Wed, 02 Aug 2017 05:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,  रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
50 साल का एक आदमी गंगा में डूब रहा था। लेक‌िन तभी उसकी धोती ने ऐसा कमाल द‌िखाया क‌ि तैरना न जानते हुए भी वो सही सलामत बाहर वापस आ गया।  जान‌िए धोती ने कैसे बचाई उसकी जान।
विज्ञापन


‘जाको राखे साईंया, मार सके न कोए...’। मच्छी मोहल्ला निवासी फुरकान अली पर सोमवार को यह कहावत पूरी सटीक साबित हुई। गंगनहर में गिरे फुरकान के लिए उसकी धोती उसकी सुरक्षा कवच बनी।

तैरना न जानने के बाद भी वह गंगनहर में तैरता रहा। नजारा देखकर ज‌िसने भी देखा उन्हें अपनी आंखो पर यकीन ही नहीं हुआ।  मच्छी मोहल्ला निवासी फुरकान अली (50 वर्ष) सोमवार दोपहर नगर निगम पुल के समीप गंगनहर किनारे हाथ-मुंह धो रहा था।
विज्ञापन


उसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और गंगनहर में गिर गया। गंगनहर के तेज बहाव की चपेट में आने से फुरकान गंगनहर के बीच में आ गया। फुरकान ने एक धोती बांधी हुई थी।
विज्ञापन

एक किलोमीटर तक धोती के सहारे तैरता रहा

इसी दौरान उसकी धोती में अचानक हवा भरी और पानी के ऊपर गुब्बारे की तरह बन गई। इसका असर यह हुआ कि गंगनहर में डूब रहा फुरकान भी ऊपर आ गया।

तैरना न जानते हुए भी फुरकान नगर निगम पुल से गणेशपुर पुल तक करीब एक किलोमीटर तक धोती के सहारे तैरता देख नहर किनारे लोगों की भीड़ लगी रही।

गणेशपुर पुल के समीप सेना के जवानों ने मशक्कत से उसे किसी तरह बाहर निकाला। फुरकान बेहद डरा हुआ है। उसने बताया उसे यकीन ही नहीं हो रहा है कि उसकी जान बच गई है।

फुरकान फिलहाल गंगनहर कोतवाली में है। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें