फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूम-3 देखने जाना चाहते हैं तो हो जाइए सावधान

Fri, 20 Dec 2013 10:10 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप धूम-3 देखने का मन बना रहे हैं तो टिकट की व्यवस्था पहले ही कर लीजिए। आज रिलीज के पहले दिन राजधानी के सभी सिनेमाघरों में फिल्म के सभी शो हाउसफुल रहे।
विज्ञापन


शो हाउसफुल होने की वजह से उन लोगों को मायूस होना पड़ा जो आज ही टिकट लेने के इरादे से आए थे। ऐसे लोग आज अपनी पसंदीदा फिल्म का पहले ही दिन आनंद नहीं ले पाए।

आपको बता दें कि धूम-3 यशराज बैनर की धूम सीरीज की फिल्म का तीसरा पार्ट है। इस भाग के मुख्य आकर्षण मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान हैं।

दस हजार लोगों ने देखी
फिल्म को शहर के सिनेमाघरों में पहले दिन लगभग दस हजार से अधिक लोगों ने देखा। फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन अठ्ठारह लाख रुपए का बिजनेस किया।

उम्मीद की जा रही है कि अगले दो दिन भी वीकेंड होने की वजह से थियेटर में इसी तरह फिल्म को दर्शकों को अपनी तरफ खींचती रहेगी। फिल्म के अच्छा प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें