बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे दूर-दूर से
उत्तराखंड के साथ ही अन्य प्रदेशों से भक्त दून पहुंचे। सुबह से ही महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग दरबार शुरू होने का इंतजार करते रहे। सहारनपुर निवासी सूरज कटारिया ने बताया की वह बाबा के पहली बार दर्शन कर रहे हैं। उनकी आस्था है की उनकी सारी परेशानी दूर हो जाएगी।
आईएसबीटी निवासी वसंती देवी ने बताया कि वह चार बार बाबा के दर्शन कर चुकी हैं। इस बार भी बाबा के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। ऋषिकेश की दीपा नेगी ने कहा कि बाबा के दर्शन की काफी समय से इच्छा थी। नारियल बेचने वाली महिला ने बताया कि वह बाबा की नगरी से 25 किलोमीटर दूर से हैं। वह शुक्रवार की रात को ही देहरादून आ गई थीं।
ये भी पढ़ें...Bageshwar Dham: दून में सजे दरबार में बोले धीरेंद्र शास्त्री-पर्चा तो बहाना है, असल में तुम्हे सनातनी बनाना है
पुलिस की रही कड़ी पहरेदारी
कार्यक्रम में पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार से ही मंथन शुरू कर दिया था। कार्यक्रम स्थल के चारों ओर दोपहर बाद जीरो जोन बना दिया गया था। आसपास सभी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया। बैरिकेडिंग लगाकर यातायात डायवर्ट कर दिया गया। कार्यक्रम स्थल के साथ ही आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा।