इस शख्स के पास इतने देशों के लिए सिक्कों और नोटों का कलेक्शन है कि आप देखकर यकीन नहीं कर पाएंगे। सभी सिक्के इतने पुराने हैं कि यकीनन आपने देखे नहीं होंगे।
पिथौरागढ़ के नगर के तहसील वार्ड निवासी धर्मेंद्र टोलिया को विभिन्न देशों में प्रचलित विभिन्न मुद्राओं का संकलन है। उनके पास जहां ग्वालियर रियासत के प्रचलित सिक्के हैं, वहीं 1818 में प्रचलित विक्टोरिया का सिक्का भी है।
पुराने समय में पहाड़ में ढेपुवा नाम से जाने वाले एक आना, एक पैसा, दो पैसा, पांच पैसा और दस पैसा के सिक्कों का वह संग्रह किए हुए हैं। वहीं पिछले साल प्रचलन से बंद हो चुके एक हजार और पांच सौ के नोटों को भी उन्होंने संजोकर रखा है।