फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया और चकराता की बत्ती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़े बकाएदारों के खिलाफ शुरू अभियान के तहत यूपीसीएल ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चकराता और साहिया के बिजली कनेक्शन काट दिए। इससे अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। दोनों अस्पतालों पर विभाग का करीब 13 लाख रुपये का बिल बकाया है। अस्पतालों की बत्ती गुल होने से अस्पतालों की आपात सेवाओं और दवाओं के रखरखाव में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

दरअसल, मार्च महीने तक यूपीसीएल को अपना टारगेट पूरा करना है। ऐसे में यूपीसीएल के अधिकारियों ने बड़े बकाएदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उसी कड़ी में बुधवार को विभाग ने सीएचसी साहिया और चकराता का बिजली कनेक्शन काट दिया। सीएचसी चकराता पर करीब 6.56 लाख रुपये और सीएचसी साहिया पर करीब 7.32 लाख रुपये का बिल बकाया है।यूपीसीएल के सहायक अभियंता अशोक कुमार का कहना है कि कई बार अस्पताल प्रबंधन को बिल जमा करने के संबंध में नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद बकाया बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा था। इसके बाद विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई है।
अस्पतालों की सेवाएं प्रभावित
बिजली कनेक्शन काटे जाने के बाद से ही अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं लड़खड़ा गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाइट न होने से अस्पताल में आपात सेवाएं चरमराने लगी है। वहीं, रात के समय मरीजों की देखभाल करना अस्पतालों के लिए चुनौती बन रहा है। वहीं, फ्रिज में स्टोर करके रखी जाने वाली जीवन रक्षक दवाओं के खराब होने की संभावना भी बढ़ गई है। मामले में सीएमओ डॉ. मीनाक्षी जोशी से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। उधर, सीएचसी साहिया के प्रभारी डॉ. संजीव दत्त का कहना है कि उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है। जल्द ही बिल जमा करा दिया जाएगा। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जनरेटर का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

........................
यहां से वसूला 50 हजार रुपये
साहिया। यूपीसीएल की टीम ने बुधवार को साहिया बाजार क्षेत्र में भी बकाएदारों से वसूली के लिए अभियान चलाया। बिल जमा न करने पर 10 घरों के कनेक्शन काटे गए। साथ ही 50 हजार रुपये की वसूली की गई। एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग ने मार्च माह के अंत तक शत प्रतिशत वसूली का लक्ष्य रखा है। टीम में अवर अभियंता प्रताप सिंह, लाइनमैन मायाराम, स्वराज सिंह, विष्णु, किशोर, शांति प्रसाद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें