उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में धनतेरस पर बाजार में खूब लक्ष्मी बरसी। कारोबारियों को जैसी उम्मीद थी वैसा ही हुआ। लोग खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़े।
चांदी की खरीद को शुभ माने जाने केबावजूद इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रॉनिक आयटम्स की भी खूब बिक्री हुई। स्टील के बर्तनों के साथ ही लक्ष्मी-गणेश जी की चांदी की मूर्ति भी लोगों ने खरीदी। कारों की भी अच्छी बिक्री हुई। कुछ यूं रहा धनतेरस पर बाजार का आलम
बर्तन ही नहीं, चांदी के पेंडेंट, फोटो फ्रेम भी बाजार में
कभी धनतेरस के दिन बर्तन खरीदकर लोग संतुष्टि कर लेते थे, लेकिन अब उनका नजरिया बदल गया है। इसी को देखते हुए बाजार में धनतेरस केलिए खास तौर पर चांदी के मंगल-सूत्र, पेंडेंट, फोटो फ्रेम की भी अच्छी खरीदारी हुई।
स्कीमों का लाभ उठाने को होम अप्यालयंसेज भी हॉट
त्योहारी सीजन को देखते हुए न केवल कंपनियों ने,बल्कि स्थानीय स्तर पर भी विक्रेताओं ने छूट का प्रावधान किया है। होम अप्यालयंसेज ओवन, मिक्सर-ग्राइंडर भी लोगों ने खूब खरीदे।
कार बाजार में रफ्तार, सैकड़ा लगा
कार बाजार में भी त्योहार पर रफ्तार है। लोगों ने पहले से बुकिंग कराई हुई थी। धनतेरस के दिन इनकी बिक्री का सैकड़ा लगा। इनमें डीजल वैरिएंट की कार वाले ज्यादा रहे।