फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: धनतेरस पर पछवादून में 30 करोड़ के कारोबार की उम्मीद

Sat, 18 Oct 2025 02:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
डाकपत्थर चौक के पास सजी रंग बिरंगी सजावटी लाइट की दुकान। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
धनतेरस से शुरू होने जा रहे पंच पर्व के लिए पछवादून के बाजार सज चुके हैं। बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लोग सोने, चांदी, वाहन, इलेक्ट्रोनिक्स, फर्नीचर, इलेक्ट्रिकल्स सामानों की जमकर खरीद कर रहे हैं। व्यापार मंडल ने पछवादून में धनतेरस पर करीब 30 करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद जताई है।

धनतेरस पर सोने, चांदी के आभूषणों और बर्तनों की खरीदारी को शुभ माना जाता है। जौनसार बावर में शुभ अवसरों पर पहले से ही सोने के आभूषण की खरीद का चलन है। विकासनगर बाजार पूरी तरह से जौनसार बावर, सीमांत हिमाचल प्रदेश, उत्तरकाशी और टिहरी के ग्राहकों पर निर्भर है।
विज्ञापन




धन की वर्षा के त्योहार पर मुख्य बाजार में काफी चहल पहल दिख रही है। दुकानों के आगे शामियाने लगाए गए हैं। बाजार में पैठ बाजार भी सज चुका है। पैठ बाजार में गर्म कपड़े, जूते, सजावटी सामान, मूर्तियां आदि की दुकानें लगी हैं।

विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर और सेलाकुई में ज्वेलरी शॉप में लोग आभूषण देख और खरीद रहे हैं। इस बार ग्राहकों की पसंद के अनुसार नए डिजाइन के हल्के और पारंपरिक आभूषण की बड़ी वैरायटी उपलब्ध है।



बर्तन की दुकानों में बदलते ट्रेंड के हिसाब से इंडक्शन और गैस पर काम करने वाले बर्तन के साथ पुराने तांबे और कांसे के बर्तनों की काफी डिमांड है। जीएसटी की दरों में परिवर्तन के बाद बाइक और स्कूटर के दाम घटने पर खरीदारी के लिए लोग शो रूम में पहुंच रहे हैं।

कपड़ों की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लोग त्योहार के लिए पारंपरिक कपड़ों जैसे साड़ी, सूट, कुर्ते, इंडो वेस्टर्न आदि कपड़ों की खरीद कर रहे हैं। मिट्टी, प्लास्टर ऑफ पेरिस, अष्टधातु की गणेश और श्रीगणेश प्रतिमाओं की एक बड़ी वैरायटी स्थायी दुकानों और पैठ बाजार में उपलब्ध है।



इलेक्ट्रिकल्स की दुकानों पर सजावटी रंगबिरंगी लाइट और कंडिल की जगमगाहट बाजारों को नई उर्जा देती नजर आ रही है। पटाखों की दुकानों पर बच्चे अभिभावकों के साथ खरीदारी के लिए आ रहे है। अभी केवल हल्की फुल्की आतिशबाजी के लिए पटाखें खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


व्यापार मंडल विकासनगर के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि बाजार में रौनक नजर आ रही है। पारंपरिक बाजार भारत की अर्थव्यवस्था का मजबूत हिस्सा है। जिस हिसाब से भीड़ उमड़ रही है, ऐसे में धनतेरस पर पछवादून में करीब 25 से 30 करोड़ के कारोबार की उम्मीद की जा रही है। उन्होंने शहरवासियों से स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें