फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धामी सरकार का एक साल: खाते में आई कई उपलब्धियां, नजीर बने सरकार के फैसले, पार्टी ने बताए ऐतिहासिक काम

Wed, 22 Mar 2023 03:14 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

भर्ती घोटालों से निपटने में पारदर्शी नीति के तहत नकल माफिया को सलाखों के पीछे पहुंचाया तो जोशीमठ आपदा से निपटने में प्रयास मुख्यमंत्री ने सूझबूझ से कार्य कर खुद को साबित किया है। आज बेहतर पुनर्वास नीति का लाभ प्रभावितों को मिल रहा है।
विज्ञापन
सीएम धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में एक वर्ष में कई ऐतिहासिक कार्य हुए है और राज्य ने विकास के नये आयाम छुए हैं। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि इस अवधि में भाजपा के खाते में कई उपलब्धियां दर्ज हुईं। कई निर्णय दूसरे राज्यों के लिए भी नजीर बने।

नकल विरोधी सख्त कानून देश में पहली बार उत्तराखंड में आया है और इससे युवा और पूरा जनमानस खुश है। यहां तक कि दूसरे राज्य भी इस कानून को लेकर उत्साहित हैं और अपने राज्य मे लागू कर सकते हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा के जीरो टॉलरेंस की नीति का भी पूरी पारदर्शिता के साथ अनुपालन किया गया है।

नकल माफिया सलाखों के पीछे

विज्ञापन

कठोर धर्मांतरण कानून हो या समान नागरिक आचार संहिता का कानून लाने मे उनकी बेहतर पहल है। भर्ती घोटालों से निपटने में पारदर्शी नीति के तहत नकल माफिया को सलाखों के पीछे पहुंचाया तो जोशीमठ आपदा से निपटने में प्रयास मुख्यमंत्री ने सूझबूझ से कार्य कर खुद को साबित किया है। आज बेहतर पुनर्वास नीति का लाभ प्रभावितों को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें...National Statistics Report: पंचायतों में उत्तराखंड की महिलाओं का दबदबा, है 56 फीसदी हिस्सेदारी

महिला क्षैतिज आरक्षण और आंदोलनकारियों को आरक्षण बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथन जिसमें उन्होंने आगामी दशक को उत्तराखंड का कहा है, धामी सरकार तेजी से उस ओर बढ़ रही है। मुख्यमंत्री धामी वर्ष 2025 तक उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा के विजन पर कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें