फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राज्य में डीजीआरई लगाएगा 157 आटोमैटिक वेदर स्टेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन जिलों में 48 स्थान हिमस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) राज्य में 157 स्वचालित मौसम स्टेशन (एडब्लूएस) स्थापित करेगा। इसके तहत इस साल 74 जगहों पर एडब्लूएस लगाने की योजना है।
विज्ञापन

डीजीआरई हिमस्खलन को लेकर पूर्वानुमान जारी करता है। इसके लिए वे विभिन्न स्थानों पर लगे मौसम स्टेशनों से सूचना प्राप्त करता है। इसमें एडब्लूएस भी शामिल है। डीजीआरई के अनुसार राज्य में चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में 48 स्थान हिमस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील है। संस्थान के वैज्ञानिक वैज्ञानिक डॉ. सुधांशु शेखर कहते हैं कि राज्य में एडब्लूएस लगाने की योजना है, जिससे और अधिक डेटा जानकारी मिल सकेगी। इसके तहत 157 आटोमैटिक वेदर स्टेशन लगाने की योजना है, जिसमें इस वर्ष 74 लगाने की योजना है। हिमस्खलन को लेकर पूर्वानुमान जारी किया जाता है, उसको एनडीएमए को भी भेजा जाता है। राज्यस्तर पर भी आवश्यकता को बताया जाएगा, तो उस दिशा में भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें