फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी के ‘खुफिया' दौरे से पुलिस में खलबली

Sun, 12 Oct 2014 08:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी, पंतनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार अपराह्न हल्द्वानी का पूरा पुलिस महकमा हिल गया। सड़कों पर चौकसी ऐसी कि पत्ता भी हिलने से पहले पकड़ लिया जाए। आमतौर पर इतनी सुरक्षा मुख्यमंत्री या दूसरे बड़े मंत्री के आने पर भी नहीं दिखती। हल्द्वानी शहर में ही वित्तमंत्री सहित कई मंत्री रहते हैं, लेकिन कभी किसी ने पुलिस विभाग की ऐसी मुस्तैदी नहीं देखी।
विज्ञापन


विभाग के सबसे बड़े अफसर का जलवा क्या होता है। यह आज लोगों ने देखा। शाम पांच बजकर 20 मिनट को स्टेट प्लेन से डीजीपी बीएस सिद्धू पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरे। डीजीपी और उनके साथ आए लोगों को उतारकर प्लेन वापस चला गया।

पत्रकारों को भनक लगी तो दौड़े-दौड़े पहुंचे, लेकिन झिड़क दिए गए। सपाट लहजे में बताया गया कि डीजीपी साहब आए हैं और उनका दौरा गोपनीय है। उनसे बात करने के सभी प्रयास विफल रहे।
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर पुलिस उप महानिरीक्षक जीएस मर्तोलिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीलेश आनंद भरणे, अपर पुलिस अधीक्षक टीडी बैला और सीओ सिटी राजीव मोहन ने डीजीपी की आगवानी की।
विज्ञापन

डीजीपी का दौरा बना पहेली

डीजीपी ने अधीनस्थ अधिकारियों से संक्षिप्त वार्ता की। सायरन बजाते हुए पुलिस अधिकारियों की गाड़ियां दौड़ने लगीं। महकमे में एक ही आदेश गूंज रहा था, सभी लोग सतर्क होकर ड्यूटी करें, डीजीपी विमान से उतर गए हैं। हालांकि विभाग में चर्चा थी कि डीजीपी किसी की मंगनी में भाग लेने के लिए आए हैं। इसमें गोपनीयता क्यों और क्या थी। ये पहेली से कम नहीं है।

डीजीपी की फ्लीट कुछ ही देर में काठगोदाम सर्किट हाउस पहुंच गई। यहां ठहरे भी, लेकिन कोई बात करने के लिए तैयार नहीं था। अखबार नवीस भी डीजीपी के फौजफाटे पर टकटकी लगाए थे। डीजीपी की फ्लीट अच्छे ढंग से गुजरने के बाद पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली। कल इतवार को सिद्धू वाया सड़क देहरादून लौट जाएंगे, विभाग की अटकीं सांसें तभी लौटेंगी।  

किस अफसर ने क्या कहा-
एसपी सिटी पंकज भट्ट- डीजीपी साहब सर्किट हाउस आए हैं, आगे कुछ नहीं बता सकता।
सीओ जीसी टम्टा- कुछ और पूछ लिजिए, डीजीपी साहब का कार्यक्रम नहीं।
एसएसपी विम्मी सचदेवा- घंटी बजी पर फोन नहीं उठाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें