प्रदेश के छात्रवृत्ति घोटालों की जांच अब विजिलेंस को सौंपी जाएगी। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए हैं। छात्रवृत्ति में गड़बड़ी की तमाम शिकायतों को अब विजिलेंस के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
मेवाड़ यूनिवर्सिटी द्वारा गढ़वाल और कुमाऊं में किए गए छात्रवृत्ति घोटाले को लेकर विजिलेंस ने व्यापक कार्रवाई की थी, इस मामले में यूनिवर्सिटी के वीसी समेत कई अधिकारियों को जेल भेज दिया गया था।
इसके बाद छात्रवृत्ति घोटाले के कई मामलों की शिकायत हुई तो पुलिस को जांच सौंपी गई। धीमी गति से हो रही जांच के मद्देनजर पुलिस अधिकारी काफी समय से छात्रवृत्ति के मामलों की जांच विजिलेंस से कराने पर मंथन कर रहे थे।