फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: आज ड्रोन पायलट संस्थान पहुंचेगी डीजीसीए की टीम, यहां के सर्टिफिकेट पूरे देश में होंगे मान्य

Thu, 17 Apr 2025 08:15 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

ड्रोन पायलट प्रशिक्षण संस्थान को डीजीसीए से मान्यता मिलने के बाद यहां के प्रमाण पत्र पूरे देश में मान्य होंगे। यह देश में कहीं भी रोजगार, स्वरोजगार में काम आएगा। 
विज्ञापन
मीटिंग ( प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य के पहले ड्रोन पायलट प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण करने के लिए डीजीसीए की टीम बृहस्पतिवार को देहरादून पहुंचेगी। टीम इस दौरान आईटी पार्क स्थित आईटीडीए जाएगी। वहीं, सचिव आईटी नितेश झा से मुलाकात करेगी। आईटीडीए की ओर से राज्य का पहला ड्रोन पायलट प्रशिक्षण संस्थान बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


यहां से युवा ड्रोन संचालन का कोर्स कर सकेंगे। इसके लिए डीजीसीए से मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र मिलेंगे। ये प्रमाण पत्र पूरे देश में कहीं भी रोजगार, स्वरोजगार में काम आएगा। आईटीडीए की निदेशक एवं अपर सचिव आईटी नितिका खंडेलवाल ने बताया कि वैसे तो पहले से ही ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है लेकिन वे इसका कोई मान्य सर्टिफिकेट नहीं देते हैं।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: इस दिन से फिर बदलेगा मौसम, बारिश-ओलावृष्टि से लौटेगी ठंड, ऑरेंज अलर्ट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीसीए से मान्यता मिलने के बाद यहां के सर्टिफिकेट पूरे देश में मान्य होंगे। जो युवाओं के लिए बेहतर अवसर बनेगा।डीजीसीए की टीम यहां पहुंचकर ये देखेगी कि उनके मानकों के हिसाब से प्रशिक्षण संस्थान कितना बेहतर है। टीम इसमें कुछ बदलाव के सुझाव भी दे सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी साल से आईटीडीए सर्टिफिकेट कोर्स शुरू कर देगा।



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें