फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पछवादून में भी डेंगू की दस्तक, दो संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
पछवादून में डेंगू ने समय से पहले दस्तक दे दी है। विकासनगर ब्लॉक के अंबाड़ी और सहसपुर ब्लॉक के सभावाला में एक-एक डेंगू संक्रमित मिले हैं। दोनों का धूलकोट स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अलर्ट पर उप जिला अस्पताल प्रशासन ने डेंगू आइसोेलेशन वार्ड में तीन बेड तैयार कर दिए हैं। आशा और एएनएम को दोनों प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर जाकर लार्वा की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।दून के बाद पछवादून में भी अप्रैल में डेंगू संक्रमितों के मामले सामने आने लगे हैं। अंबाड़ी में एक बालक और सभावाला में एक वयस्क एलाइजा जांच में डेंगू संक्रमित मिला है। दो केस रिपोर्ट होने के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से उप जिला अस्पताल विकासनगर को अलर्ट जारी कर दिया गया। अस्पताल में छह बेड का डेंगू आइसोलेशन वार्ड हैं। इसमें तीन बेड फिलहाल तैयार कर दिए गए हैं। मरीजों की संख्या के हिसाब से बेड की संख्या भी बढ़ाने की तैयारी है। विभाग की ओर से अस्पताल में आने वाले सभी संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों की रैपिड जांच करने के लिए कहा गया है। वहीं, रैपिड जांच में पॉजिटिव पाए जाने वाले मरीजों के खून के सैंपल निजी अनुबंधित लैब के माध्यम से एलाइजा जांच के लिए देहरादून भेजे जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्र अंबाड़ी और सभावाला में आशा और एएनएम को घर-घर जाकर डेंगू के लार्वा की जांच करने के निर्देश दिए हैं। घरों में संदिग्ध लक्षणों वाले मरीजों को रैपिड एंटीजन जांच करवाने के लिए भी कहा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें