फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में काम कर रही देवरानी-जेठानी की सिर पर पत्थर गिरने से मौत, एक का अगले महीने होना था प्रसव

Tue, 19 Mar 2019 06:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
शव - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड में टिहरी के भिलंगना ब्लाक के पौनाड़ा गांव में खेत में काम करते समय दो महिलाओं के सिर पर ऊपरी खेतों से पत्थर छिटककर गिर गया। इस दौरान हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गई। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते से देवरानी-जेठानी थी। एसडीएम और पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार, ऊपर के खेतों से गिरा पत्थर सीधे दोनों महिलाओं के सिर पर गिरा जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

मृतक महिला की पहचान रजनी देवी(28) पत्नी शिवेन्द्र सिंह नेगी और संतोषी देवी (30) पत्नी मंगसीर सिंह के रूप में हुई है। संतोषी देवी का अगले महीने प्रसव होना था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें