फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

रुद्रपुर ः नहर में मिला शव, शरीर पर चोट के 22 निशान, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Tue, 19 Mar 2019 03:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित फाजलपुर महरौला की नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर चोट के 22 निशान हैं। जिस कारण पुलिस मामले को हत्या मान रही है। फिलहाल मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस आसपास के थाना क्षेत्र में पूछताछ कर रही है।



मंगलवार सुबह फाजलपुर महरौला में खेत पर काम कर रहे कुछ श्रमिकों ने पुलिस को नहर में एक शव पड़े होने की सूचना दी। सूचना पर एसपी सिटी और कोतवाल सहित तमाम फोर्स मौके पर पहुंची। शव को नहर से निकलकर शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस को अंदेशा है कि धारदार हथियार से युवक की हत्या की गई है। साथ ही शव दो से तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें