फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devprayag: गढ़ाकोट गांव में घास लेने गई महिला पर भालू ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती, गांव में दहशत का माहौल

Mon, 11 Aug 2025 02:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग

सार

Uttarakhand News: महिला मवेशियों के लिए घास लेने गांव की सड़क के नीचे जंगल में गई थी। यहां घनी झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक उसपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
भालू - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टिहरी में देवप्रयाग ब्लॉक के गढ़ाकोट गांव में जंगली भालू ने दूसरी बार हमला कर एक और महिला को बुरी तरह घायल कर दिया। महिला को श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से पूरे क्षेत्र में भालू की दहशत बनी है। 

विज्ञापन


ग्राम प्रधान विजय सिंह असवाल ने बताया सोमवार सुबह गढ़ा कोट निवासी गुड्डी देवी(45) पत्नी जोत सिंह मवेशियों के लिए घास लेने गांव की सड़क के नीचे जंगल में गई थी।

यहां घनी झाड़ियों में छिपे जंगली भालू ने अचानक गुड्डी देवी पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। गुड्डी देवी के शोर मचाने पर आस पास मौजूद महिलाओं ने उसे किसी तरह भालू के चंगुल से छुड़ाया। घायल गुड्डी देवी को ग्रामीणों ने उपचार के लिए श्रीनगर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: ऑरेंज अलर्ट...पहाड़ से मैदान तक तेज बारिश, कई जगह हाईवे बंद, अलकनंदा का जलस्तर बढ़ा

विज्ञापन

गढाकोट में पिछली एक जुलाई को भी गांव के गदेरे में घास लेने गई रजनी असवाल(38) को भी जंगली भालू ने बुरी तरह घायल कर दिया था। रजनी देवी को उपचार के लिए श्रीनगर में भर्ती कराना पड़ा था। रेंजर एम एस रावत के अनुसार, जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र में लगातार वन विभाग की टीम गश्त कर ग्रामीणों को सचेत कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें