संस्कृति विभाग प्रदेश के छह स्थानों पर होने वाली गंगा आरती को भी भव्य रूप देने की तैयारी कर रहा है। इन छह स्थानों पर गंगा आरती स्थल पर विभाग की ओर से साउंड सिस्टम और एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी। हर की पैड़ी (हरिद्वार) और परमार्थ निकेतन (ऋषिकेश) में एलईडी स्क्रीन व साउंड सिस्टम लगाया जाएगा।
वहीं, यमुनोत्री, केदारनाथ पैदल मार्ग, केदारनाथ धाम और ऋषिकेश के गंगा रिसॉर्ट में केवल साउंड सिस्टम लगेगा। अन्य समय में एलईडी स्क्रीन पर प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल, सरकारी योजनाएं, यात्रियों व श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश व सूचनाएं प्रसारित की जाएंगी।
हमने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। बजट मंजूर होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे दुनियाभर से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को उत्तराखंड की लोक संस्कृति, पर्यटन स्थलों के संबंध में आसानी से जानकारी मिल सकेगी। साथ ही जरूरत के समय सूचनाएं या आवश्यक दिशा-निर्देश तुरंत पहुंचाए जा सकेंगे।
- बीना भट्ट, निदेशक, संस्कृति विभाग