फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी ही सही, कपाट तो खुलेंगे पंडा जी!

Wed, 11 Sep 2013 01:23 AM IST
अमर उजाला, गुप्तकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को केदारघाटी में मौसम खराब होने के कारण कुछ समय ही हवाई सेवा संचालित हो पाई। एमआई 17 के उड़ान न भरने से केदारनाथ धाम में आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन


हालांकि चॉपर के माध्यम से कृषि मंत्री डा. हरक सिंह रावत, बदरी-केदार मंदिर समिति अध्यक्ष गणेश गोदियाल और केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत धाम पहुंच गए हैं।

'शंभू' ने चाहा, तभी चढ़ सकेंगे भक्त केदारनाथ

देर शाम भरी उडान
केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग, डीजीपी सत्यव्रत बंसल और आईजी (लॉ एंड आर्डर) राम सिंह मीणा को खराब मौसम के कारण रामबाड़ा से लौटना पड़ा। देर शाम छह बजे हल्का मौसम खुलने पर रावल ने चॉपर से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह मौसम साफ था लेकिन कुछ देर बाद ही आसमान में बादल छाए और बारिश शुरू हो गई। इससे हवाई सेवा बाधित हो गई। केदारनाथ जाने के लिए गुप्तकाशी पहुंचे लोगों को मौसम खुलने का इंतजार करना पड़ा।

रावल नहीं तो पुजारी ही सही
शाम तक भी मौसम साफ नहीं हो पाया था। बुधवार को भी मौसम खराब रहने की आशंका है। हालांकि केदारनाथ धाम में केदारनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी बागेश लिंग और दो पंथेर (जमलोकी ब्राह्मण) पहुंच चुके है।

पढें, ...तो अब कहां से आ गए इतने शवः भट्ट

प्रशासन ने कहा यदि रावल मौसम खराब होने के कारण धाम तक नहीं पहुंचते हैं, तो प्रधान पुजारी की उपस्थिति में मंदिर के कपाट खोलकर पूजा शुरू की जाएगी। मंदिर तक पहुंचने के लिए रास्ते के दोनों ओर 300 मीटर तक पर्दे लगाए गए हैं।

स्थानीय लोग भी कर सकेंगे दर्शन
डीएम दिलीप जावलकर ने बताया कि यदि पैदल मार्ग सुरक्षित है तो केदारनाथ मंदिर में स्थानीय लोगों को 20 से 25 की संख्या में रोटेशन के आधार पर दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी।

मौसम खराब रहा तो हेलीकॉप्टर के माध्यम से भी उन्हें मंदिर तक पहुंचाने की व्यवस्था होगी। मंदिर में सभी सुचारु रूप से दर्शन कर सकें इसके लिए अधिकारी विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें