फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi: हेली कंपनियों की बड़ी लापरवाही..जानकीचट्टी में श्रद्धालुओं को स्टार्ट हेलिकॉप्टर में बैठा रहे

Mon, 30 Sep 2024 02:09 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट(उत्तरकाशी)

सार

सभी हेली कंपनियों के लिए सख्त नियम बनाए गए थे। लेकिन खरसालीगांव में नियमों को दरकिनार कर हेलीपैड पर श्रद्धालुओं की जान को खतरे में डालने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकीचट्टी में स्टार्ट हेलीकॉप्टर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी के पास खरसाली गांव में हेली कंपनियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां हेली कंपनियां चालू हेलीकॉप्टर में ही श्रद्धालुओं को उतार व चढ़ा रही है। इससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

बता दें कि बीते साल केदारनाथ धाम में चालू हेलिकॉप्टर में बैठते हुए एक व्यक्ति की हेली पंखे की चपेट में आने से मौत हो गई थी, जिसके बाद सभी हेली कंपनियों के लिए सख्त नियम बनाए गए थे। लेकिन खरसालीगांव में नियमों को दरकिनार कर हेलीपैड पर श्रद्धालुओं की जान को खतरे में डालने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra:  सोनप्रयाग में पैदल बाईपास का कार्य फिर शुरू, भूस्खलन जोन से मिलेगी निजात, 70 मजदूर जुटे
विज्ञापन


यहां श्रद्धालुओं को चालू हेलीकॉप्टर में ही बैठाया और उतारा जा रहा है, जिससे केदारनाथ जैसे हादसे का खतरा बना हुआ है। इधर, एसडीएम बड़कोट मुकेश चंद्र रमोला ने इसे गंभीर और श्रद्धालुओं के जीवन के साथ खिलवाड़ बताते हुए जांच कराने की बात कही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें