फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में खेलों के लिए होगा आधारभूत ढांचे का विकास, केंद्र सरकार को भेजा प्रस्ताव

Sun, 03 Mar 2019 05:00 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

राज्य में प्रस्तावित 2020 के राष्ट्रीय खेलों के लिए आधारभूत ढांचे का विकास होगा। कुमाऊं और गढ़वाल में खेल मैदान और हॉस्टल बनाए जाएंगे। राज्य सरकार ने दोनों मंडलों के लिए पांच बड़े प्रोजेक्ट तैयार कर खेलो इंडिया के तहत केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय खेल मंत्रालय से इन योजनाओं को लेकर राज्य सरकार की वार्ता अंतिम दौर में है। 

विज्ञापन


राज्य सरकार ने अपने बजट में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए 70 करोड़ रुपये की व्यवस्था की है लेकिन इन खेलों के लिए आधारभूत ढांचा अभी चुनौती है। राज्य सरकार ने आधारभूत ढांचे के विकास के लिए केंद्र सरकार से मदद मांगी है। 

कुमाऊं के लिए प्रस्तावित योजनाएं
- हल्द्वानी में सिंथेटिक ट्रैक और फुटबाल मैदान बनाने की योजना है। इसके लिए 2.26 करोड़ की मांग की गई है। 
- रुद्रपुर में बॉक्सिंग शेड भी बनाया जाएगा। इसके लिए 1.15 करोड़ मांगे गए हैं।

गढ़वाल के लिए प्रस्तावित योजनाएं
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 200 बेड का हॉस्टल बनेगा। इसके लिए 12.71 करोड़ रुपये मांगे गए हैं। यहीं पर शूटिंग रेंज और हरिद्वार के रोशनाबाद में फुटबाल मैदान का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। शूटिंग रेंज के लिए 31.18 करोड़ और फुटबाल मैदान के लिए 17.03 करोड़ रुपये मांगे गए हैं।
विज्ञापन


खेलो इंडिया के तहत केंद्र सरकार को कई प्रस्ताव भेजे गए हैं। इन योजनाओं की केंद्र सरकार से जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। पांचों योजनाओं को मंजूरी मिलने से खिलाड़ियों को फायदा होगा।
विज्ञापन

-प्रताप साह, खेल निदेशक, उत्तराखंड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें