फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने किया आबकारी निरीक्षक का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर चौक पर संचालित शराब की दुकानों के विरोध में धरने पर बैठीं महिलाओं ने शनिवार को आबकारी निरीक्षक का घेराव किया। महिलाओं ने आबकारी निरीक्षक से दुकानों को अन्यत्र संचालित करने की मांग की। शनिवार को आबकारी निरीक्षक शराब की दुकानों का निरीक्षण करने पहुंचीं थीं।
महिलाओं ने आबकारी निरीक्षक सरोज पाल को बताया कि बरोटीवाला के लिए आवंटित शराब की दुकानों का अवैैध तौर पर लक्ष्मीपुर में संचालन किया जा रहा है। शराब की दुकानों के विरोध में महिलाएं पिछले एक साल से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहीं हैं। इसके बावजूूद महिलाओं की मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि लक्ष्मीपुर में शराब की दुकानों के संचालन से गांव को माहौल खराब हो रहा है। ग्रामीण महिलाओं को शाम होते ही घरों में कैद होना पड़ रहा है। जिस जगह पर शराब की दुकानें खोली गईं हैं, उससे कुछ दूरी पर दो शिक्षण संस्थान भी संचालित होते हैं। महिलाओं ने बताया कि कुछ माह पूर्व क्षेत्रीय विधायक ने प्रशासन को शराब की दुकानें अन्यत्र संचालित करने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके प्रशासन शराब माफिया को फायदा पहुंचाने के लिए दुकानों को स्थानांतरित नहीं कर रहा है। घेराव करने वालों में दिगंबर भंडारी, ग्राम प्रधान रीना डोगरा, भारती राणा, पूनम थापा, कमला, बीना, सविता, सुनीता, कौशल्या, निर्मला, कांता, विनीता, रीमा आदि महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें