फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने जौनसार बावर के साथ किया सौतेला व्यवहार : प्रीतम

विज्ञापन
ग्रामीणों के साथ बैठक करते कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह। स्रोत दल
विज्ञापन
- चकराता विधायक ने कोटी कॉलोनी व लेल्टा में ग्रामीणों के साथ की बैठक
विज्ञापन

साहिया। चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने खत विशायल के कोटी कॉलोनी व लेल्टा गांव में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर दिखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जौनसार बावर के साथ सौतेला व्यवहार किया है। यहां शिक्षा, सड़क, पेयजल सहित कई मूलभूत सुविधाओं की कमी है। भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार जौनसार बावर क्षेत्र के विकास को आगे नहीं बढ़ा पाई है। कांग्रेस की सरकार बनने पर क्षेत्र के विकास को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार व उनके नेताओं को सबक सिखाने के लिए कार्यकर्ताओं को अभी से तैयारी में जुट जाना चाहिए। विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी। इस दौरान कांग्रेस के पछवादून जिलाध्यक्ष संजय किशोर, कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष उमादत्त जोशी, जिला पंचायत सदस्य प्रिंस रावत, दीवान सिंह तोमर, संजय चौहान, श्यामदत्त वर्मा, सुनील शर्मा, जगत सिंह चौहान, अभिनव चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें