फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: देव पब्लिक स्कूल ने नौ विकेट से जीता खिताबी मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
कसिगा स्कूल में खेले जा रहे छठे अखिल भारतीय पीसी बत्ता मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को समापन हो गया। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला देव पब्लिक स्कूल पटना और द एशियन स्कूल की टीम के बीच खेला गया। इसमें देव पब्लिक स्कूल ने नौ विकेट से जीत दर्ज कर चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन

16 दिन तक चले टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों के विद्यालयों की 16 टीमों ने प्रतिभाग किया। आईपीएल की तर्ज पर खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में देव पब्लिक स्कूल की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। द एशियन स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 119 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देव पब्लिक स्कूल की टीम ने 7.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर मैच अपने नाम कर लिया।
टूर्नामेंट के समापन पर आईएएस राजीव रौतेला ने बतौर अतिथि विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल हमें नेतृत्व करने का हुनर सिखाते हैं। हमें अपने जीवन में एक खेल अवश्य खेलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें