मुख्य बाजार में बोलेरो कैंपर ने कार और बाइक को टक्कर मार दी। जिससे कार और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के चलते बाजार में करीब 20 मिनट जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाया। तीनों पक्षों में समझौता होने पर मामला शांत हुआ।
जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम करीब चार बजे मुख्य बाजार में कैंपर ने पहले कार को टक्कर मारी। फिर बाइक को भी चपेट में ले लिया। कैंपर को मनीष कुमार निवासी ग्राम नेटवाड़ तहसील मोरी उत्तरकाशी चला रहे थे। कार में हिमाचल प्रदेश के ग्राम भरानू तहसील चौपाल निवासी गुलाब सिंह सवार थे।
बाइक पर फकीरचंद निवासी कावा खेड़ा तहसील चकराता और प्रकाश चंद निवासी ग्राम चंजोई तहसील त्यूणी सवार थे। गनीमत रही कि तीनों वाहन में सवार लोगों में से किसी को चोटें नहीं आई। हादसे के चलते बाजार में करीब 20 मिनट तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड कर यातायात बहाल कराया। त्यूणी थाने के उपनिरीक्षक राकेश चौधरी ने बताया कि किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी। तीनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया।