फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: परीक्षा से नदारद रहे छात्रों का देना होगा ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि ने बीए, बीएससी और बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओं से नदारद रहे छात्रों का ब्योरा मांगा है। विवि ने अपने सभी परिसरों, राजकीय, अशासकीय और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों को 20 जून तक ऐसे छात्रों की सूची अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक प्रो. डाॅ. स्वाति नेगी ने इस संबंध में सभी प्राचार्य व निदेशक को पत्र जारी कर 30 मई को आयोजित बीए, बीएससी और बीकाॅम द्वितीय सेमेस्टर के जेनरिक इलेक्टिव प्रश्नपत्र की परीक्षा में शामिल नहीं हो सके छात्र-छात्राओं का पूरा विवरण मांगा है। इसके अलावा, अग्निवीर भर्ती परीक्षा और कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षाओं की वजह से विवि की लिखित व प्रायोगिक परीक्षाओं से वंचित रहे छात्रों की सूची भी मांगी गई है।
संबंधित महाविद्यालयों को इन छात्रों का विवरण परीक्षा प्रवेशपत्र के साथ विवि को उपलब्ध कराना होगा। विवि ने सभी प्राचार्यों और संस्थान प्रमुखों को इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें