फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रमों के लिए जारी हुआ नया फरमान

Thu, 20 Feb 2014 10:40 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग की चली तो जल्द ही देहरादून में दौड़ने वाले विक्रमों और टाटा मैजिकों पर लिखे रूट नंबर गायब हो जाएंगे।
विज्ञापन


विक्रम संचालकों को नोटिस
परिवहन विभाग के अनुसार ठेका परमिट पर चलने वाले इन वाहनों में रूट नंबर लिखना नियमों का उल्लंघन है। इस संबंध में विक्रम संचालकों को नोटिस जारी किया जाएगा।

पढ़ें, आम आदमी के हक से मंत्रीजी के पति व बेटे की जेब हरी

ठेका परमिट के बावजूद स्टेज कैरिज के तौर पर चल रहे विक्रमों, टाटा मैजिकों के खिलाफ परिवहन विभाग कुछ समय से अभियान चला रहा है। हालांकि, दबाव के चलते अभियान लगभग ठप हो गया है।
विज्ञापन


पढ़ें, चुनाव ड्यूटी ने अफसरों को कर दिया पैदल

बुधवार को परिवहन कार्यालय में अधिकारियों की बैठक में विक्रम यूनियनों को नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया। गुरुवार को विक्रम संचालकों को नोटिस भेजकर पूछा जाएगा कि विक्रम संचालकों के पास ठेका परमिट है।

पढ़ें, जल्दी करें, एम्स को चाहिए 672 डॉक्टर

और उनका संचालन दायरा सिर्फ 25 किलोमीटर है, लिहाजा उन पर बसों की तरह रूट नंबर और जगहों के नाम क्यों लिखे हैं।

आरटीओ दिनेश चंद्र पठोई ने बताया कि यूनियनों को तीन दिन का वक्त दिया जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर रविवार से अभियान शुरू हो जाएगा।

बिना परमिट पर अभियान
शहर में नियम तोड़ते विक्रमों और सिटी बसों के खिलाफ आरटीओ टीम ने बुधवार को अभियान चलाया। तीन टीमों ने शहर में अलग-अलग स्थानों पर करीब 50 विक्रमों का चालान किया। एक बस सीज की।
विज्ञापन


पढ़ें, हाइब्रिड बीज से गेहूं की जगह उग आई 'खतरनाक' घास

एआरटीओ रामप्रकाश राठौर ने बताया कि बस बिना परमिट चल रही थी। आगे भी अभियान जारी रखा जाएगा। टीम का नेतृत्व एआरटीओ रामप्रकाश राठौर, एआरटीओ आनंद जायसवाल और पीटीएस पीसी पांडे ने किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें