फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर सचिवों पर सरकार मेहरबान, बढ़े विभाग

Thu, 22 May 2014 09:30 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव समाप्त होते ही शासन में एक बार फिर तबादलों का दौर जारी है। दो दिन बाद आज फिर एक सूची जारी हुई। आज हुए तबादलों में किसी से विभाग वापस लेने के बजाय बढ़ोत्तरी की गई है।
विज्ञापन


अपर सचिव कार्मिक रमेश चंद्र लोहनी ने बताया कि अपर सचिव नगर विकास व वीसी एमडीडीए आर. मीनाक्षी सुंदरम को राजीव गांधी शहरी आवास विभाग का अपर सचिव भी बनाया गया है।

कई विभाग एक साथ
अपर सचिव पर्यटन, नागरिक उड्डयन सचिन कुर्वे को वर्तमान जिम्मेदारी के साथ तीर्थाटन प्रबंधक एवं धार्मिक मेला विभाग भी दिया गया। अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा राधिका झा को वर्तमान पदभार के साथ-साथ अपर सचिव छात्र कल्याण विभाग भी दिया गया।
विज्ञापन


राजस्व विभाग के अपर सचिव विजय कुमार ढौंडियाल को पर्वतीय गांवों में चकबंदी विभाग का काम भी दिया गया है। ग्राम्य विकास, पंचायती राज विभाग की अपर सचिव ज्योति नीरज खरवाल को पिछड़ा क्षेत्र विकास विभाग भी दे दिया गया।

अपर सचिव वन एवं पर्यावरण मनोज चंद्रन को पर्यावरण एवं ठोस अपशिष्ट निवारण विभाग का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है।

अतिरिक्त जिम्मेदारी
अपर सचिव नियोजन एवं ग्राम्य विकास इंदुधर बौड़ाई को ग्राम्य तालाब विकास विभाग, अपर सचिव पशुपालन दमयंती दोहरे को भेड़ एवं बकरी पालन विभाग, चारा एवं चारागाह विकास विभाग भी दिया गया है।

अपर सचिव ग्रामीण अभियंत्रण सेवा जीबी ओली को ग्रामीण सड़क व ड्रेनेज विभाग, अपर सचिव वित्त अर्जुन सिंह को वर्षा जल संग्रहण विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें