फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे घने कोहरे का अलर्ट, इन चार जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार

Thu, 10 Jan 2019 10:07 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
snowfall in uttarakhand
विज्ञापन

मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। जबकि मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में अगले 24 घंटे घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी में आंशिक बादल आ सकते हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत, बुधवार को प्रदेश के अनेक हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहे। राजधानी में भी चटख धूप नहीं निकली। दिन का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार

रात का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में अगले 24 घंटे घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। इस पर नजर रखी जा रही है।

जबकि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। राजधानी दून में भी आंशिक बादल आ सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

मुनस्यारी में फिर हिमपात, शीतलहर का प्रकोप

बुधवार को मौसम के करवट बदलने से मुनस्यारी की ऊंची चोटियों के साथ ही नगर और आसपास के क्षेत्रों में फिर हिमपात हुआ। हिमपात के बाद क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 

मुनस्यारी में मंगलवार रात हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली के साथ ही कालामुनि, बेटुलीधार, बलांति, खलिया, भुजानी, मर्तोलीथौड़ आदि जगहों पर बर्फबारी हुई। बुधवार को भी सुबह से ही घने बादल छाए रहे और ऊंची चोटियों पर हिमपात जारी रहा।

लगातार हो रही बर्फबारी से समूचे क्षेत्र में शीत लहर चल रही है। लोग ठंड से बचने के लिए सुबह शाम अलाव का सहारा ले रहे हैं। इधर, पिथौरागढ़ समेत अन्य जगहों पर सुबह से ही गुनगुनी धूप खिलने से लोगों को दिन में ठंड से कुछ राहत मिली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें