फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में फैल रहा डेंगू डंक, पांच की मौत

Wed, 25 Sep 2013 08:24 AM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी हरिद्वार स्थित भीमगोड़ा बस्ती निवासी डेंगू पीड़ित महिला ने मंगलवार को जौलीग्रांट अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जिले में डेंगू की पांचवीं मौत से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप है। शहर के लोग भी इस बीमारी से खौफ में हैं। नगर निगम के पार्षद लाखन सिंह ने बताया कि डेंगू से पीड़ित छोटी देवी (पत्नी सुभाष रोहेला)  को तीन दिन पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पढ़ें, पहाड़ पर वायरल का हमला, एक की मौत

हालत सही नहीं होने पर वहां से महिला को रामकृष्ण मिशन अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार को तबीयत और बिगड़ने पर उसे जौलीग्रांट अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंगलवार सुबह ब्लड प्लेटलेट्स की संख्या लगातार गिरने से ब्लड प्रेशर बेहद कम हो गया। बाद में छोटी देवी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, मौसमी बुखार से दो की मौत, 50 बीमार

सकते में आए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डेंगू से हुई महिला की मौत की जानकारी जुटाने में जुट गए। नोडल अधिकारी डा. मनोज कुमार ने बताया कि महिला की मौत की खबर मिली है। फिलहाल जांच की जा रही है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें