फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: दून में डेंगू के छह और मरीज मिले, चार ऋषिकेश एम्स में भर्ती, 29 मामले आ चुके सामने

Wed, 23 Apr 2025 09:18 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

एक मरीज देहरादून के पुराना डालनवाला क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि, अन्य मरीज दूसरे प्रदेश के निवासी हैं। अब तक सामने आए डेंगू के मरीजों में से 14 अभी भी अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।
विज्ञापन
Dengue - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिलेभर में सोमवार को डेंगू के छह नए मरीज मिले हैं। इसमें से दो मरीजों को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल और चार को ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया है। जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है।जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अप्रैल में अब तक डेंगू के 29 मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन


21 अप्रैल को भी छह मरीजों डेंगू वायरस की पुष्टि हुई। इसमें एक मरीज देहरादून के पुराना डालनवाला क्षेत्र का रहने वाला है। जबकि, अन्य मरीज दूसरे प्रदेश के निवासी हैं। अब तक सामने आए डेंगू के मरीजों में से 14 अभी भी अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग एकजुट होकर काम कर रहा है।

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra: 0 से 15 वर्ष की आयु वर्ग में एक लाख से अधिक पंजीकरण, बच्चे, बूढ़े-जवान, सब आने को तैयार

कल ब्लड बैंक और पैथोलॉजी लैब संचालकों के साथ होगी बैठक

सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि 23 अप्रैल को जिले के सभी ब्लडबैंक और पैथोलॉजी लैब संचालकों के साथ बैठक की जाएगी। इस दौरान ब्लडबैंक में सभी समूहों के रक्त का पर्याप्त स्टॉक रखने और लैब में डेंगू की जांच के संबंध में वार्ता की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें