फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में 14 साल के बच्चे को हुआ डेंगू, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Tue, 25 Jul 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में एक और मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.टीसी पंत ने बताया कि जौलीग्रांट स्थित हिमालय हास्पिटल में भर्ती रोशनाबाद, हरिद्वार निवासी मरीज का सैंपल जांच में पाजिटिव पाया गया है। इससे पहले बिजनौर निवासी एक व्यक्ति में डेंगू की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


रोशनाबाद हरिद्वार निवासी 14 वर्षीय किशोर को तेज बुखार की शिकायत के चलते हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को मरीज की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई।

राजधानी में डेंगू का यह दूसरा मामला है। सीएमओ डा.टीसी पंत ने कहा कि डेंगू के मामले देखते हुए सभी प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। टीम अस्पतालों का निरीक्षण कर रही है। दून निवासी किसी व्यक्ति में फिलहाल डेंगू की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें