फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग और प्राणायाम के विधाएं सिखा रही है गौचर की पूनम

विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। योग शिक्षा से लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के लिए महिलाएं आगे आ रही हैं। पहले अध्यापिका लक्ष्मी शाह और अब पूनम रौथाण ने में लोगों को योग से जोड़ने का बीड़ा उठाया है। पूनम स्वयं के प्रयासों से एक माह में पांच योग शिविर लगा चुकी हैं और उनकी ओर ये लगाए गए योग शिविरों में लोग भी आ रहे हैं।
विज्ञापन

योग शिक्षा से परास्नातक डिग्री हासिल कर गौचर की पूनम रौथाण गांवों, कस्बों और मोहल्लों में योग शिविर चला रही हैं। पूनम ने महीने भर में जीजीआईसी, शिवालिक पब्लिक स्कूल, पनाईं, तलसारी आम , शिवगंगा वेडिंग प्वाइंट, ताज पैलेस आदि स्थानों में शिविर लगा चुके हैं। शिविरों में पूनम ने सौ से अधिक महिलाओं और स्कूली बच्चों को योग तथा प्रणायाम की विधाएं सिखा कर नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया। पूनम ने बताया कि वह बिना किसी आर्थिक सहायता से योग का प्रसार कर रही है और भविष्य में उसके लिए व्यापक कार्यक्रम शुरू करेंगी। जीजीआईसी के प्रधानाचार्य केसी चौहान, बबली नेगी, पूर्वा बिष्ट, अरुणा रौथाण, विनीता नेगी और गीता बिष्ट आदि ने कहा कि पूनम के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें