फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः काबू में नहीं आ रहा ‘टाइगर’, नाकाफी साबित हुए नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के प्रयास 

Wed, 14 Aug 2019 09:29 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। तमाम दावों के बावजूद डेंगू फैलाने वाला मच्छर ‘टाइगर’ पर काबू नहीं पाया जा सका है। अब स्वास्थ्य विभाग गली मोहल्लों में कैंप लगाकर डेंगू के लक्षण वाले मरीजों के सैंपल ले रहा है। जिले में सोमवार को 36 और मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। इस तरह जिले में अब तक डेंगू पीड़ितों की संख्या 338 हो चुकी है।

विज्ञापन


सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से तपोवन रोड लाडपुर पंचायत घर में डेंगू जागरुकता के लिए कैंप लगाया गया। आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर बुखार के रोगियों को कैंप में आने के लिए प्रेरित किया। क्षेत्र में घरों में जाकर टाइगर मच्छर के लार्वा का सर्वे भी किया। साथ ही लोगों को पम्फलेट बांटकर डेंगू से बचने के तरीके बताए। कैंप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्कूल हेल्थ टीम और अर्बन हेल्थ सेंटर अधोईवाला की टीम ने सामान्य बुखार के 77 रोगियों की जांच की। जिसमें डेंगू बुखार के लक्षणों वाले नौ मरीजों की एलाइजा जांच के लिए खून के सैंपल लिए गए। 

जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी सुभाष जोशी ने बताया कि लोगों को भी इसे लेकर जागरूक होना होगा। उन्होंने कहा कि अपने दफ्तर या घर के आसपास ज्यादा दिन तक पानी जमा न होने दें। फ्रिज कूलर और गमलों का पानी बदलते रहें। साथ ही बुखार होने पर किसी योग्य चिकित्सक को दिखाएं। शिविर में पार्षद कविंद्र सेमवाल सहित कई लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें