फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: एक दिन में आठ हजार जगहों पर मिला डेंगू का लार्वा नष्ट कराया, बारिश बढ़ने के साथ ही बढ़ी मुश्किल

Wed, 23 Aug 2023 01:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

पैथेलॉजी लैब में एलाइजा व रैपिड जांच की मानक अनुसार गुणवत्ता और शुल्क की जांच की गई। इस दौरान पता चला कि लैब में मानक से अधिक शुल्क वसूला जा रहा है। आईएमए ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स की उपलब्धता, वॉलेंटियरी ब्लड डोनर सूची, आउटरीच ब्लड डोनेशन कैंपों का विवरण जांचा गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश बढ़ने के साथ ही डेंगू मरीज भी बढ़ते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षण में मंगलवार को जिले में आठ हजार जगहों पर डेंगू का लार्वा पाया गया। टीम ने मौके पर ही लार्वा नष्ट करवाया। जानकारी के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाई गई वॉलेंटियर्स की टीम ने शिवलोक कॉलोनी, बद्रीश कॉलोनी, ब्राह्मणवाला, श्यामपुर, पुलिस लाइन, भंडारी बाग, आमवाला, देहराखास व रायपुर बस्ती में 857 घरों का भ्रमण कर 1322 साइट्स को चिह्नित कर लार्वा नष्ट किया। वहीं, रायपुर, सहसपुर, डोईवाला और शहरी क्षेत्र में 567 आशा कार्यकर्ताओं ने 20,660 घरों का भ्रमण कर 6,597साइट्स को चिह्नित कर लार्वा नष्ट कराया।

विज्ञापन


अधिक शुल्क वसूल रही पैथोलॉजी लैब
डेंगू बचाव अभियान के तहत जिला स्तरीय समिति की ओर से मंगलवार को बौंठियाल पैथोलॉजी लैब और आईएमए ब्लड बैंक का निरीक्षण किया गया। पैथेलॉजी लैब में एलाइजा व रैपिड जांच की मानक अनुसार गुणवत्ता और शुल्क की जांच की गई। इस दौरान पता चला कि लैब में मानक से अधिक शुल्क वसूला जा रहा है। आईएमए ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स की उपलब्धता, वॉलेंटियरी ब्लड डोनर सूची, आउटरीच ब्लड डोनेशन कैंपों का विवरण जांचा गया।

इसके साथ ही शहरी क्षेत्र के खुड़बुड़ा, मेहूवाला, क्लेमेंटटाउन, बंजारावाला क्षेत्रों में नाट्य दलों ने नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से डेंगू से बचाव का संदेश दिया। पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने, मच्छरदारी का उपयोग करने, घरों के आसपास जमा पानी का निस्तारण करने और डेंगू के लक्षण होने पर डॉक्टर से जांच कराने की सलाह दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather News Today: ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे दूसरे दिन भी बंद, रातभर से जारी बारिश का सिलसिला
विज्ञापन


सामुदायिक स्तर पर लार्वा साइट्स के सर्वेक्षण व उन्मूलन का कार्य तेज किया गया है। वहीं, शहर के अस्पताल और पैथोलॉजी लैब में जांच व उपचार मानकों की जांच भी की जा रही है। -डॉ. संजय जैन, सीएमओ

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें