फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश में डेंगू मरीजों की संख्या में इजाफा, 40 पहुंची मरीजों की संख्या      

Tue, 16 Oct 2018 10:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
dengue
विज्ञापन

तीर्थनगरी ऋषिकेश में डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या 34 से बढ़कर 40 पहुंच चुकी है। सोमवार को छह नए मामले सामने आएं हैं। हालांकि छह में से तीन को उपाचार के बाद छुट्टी मिल चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक चौदहबीघा, चंद्रभागा और मायाकुंड आदि क्षेत्रों में डेंगू के मामले अधिक है। सोमवार को जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुभाष जोशी ने बताया कि एलाइजा टेस्ट में छह नए लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। 

विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित इलाकों पर नजर बनाएं हुई है। लोगों को डेंगू से बचने के लिए जागरूक किया जा रहा है। ऋषिकेश नगर क्षेत्र में जुलाई से लेकर अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या 40 पहुंच चुकी है। जबकि चौदहबीघा में तीन नए मामलों के बाद संख्या 50 पार हो चुकी है। शहर के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में डेंगू के मरीज नियमित तौर से पहुंच रहे हैं।  

क्या कहते हैं अधिकारी
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि छह नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से तीन मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। अस्पताल में तीन मरीजों का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि इलाज के लिए पहुंचे मरीज का सैंपल लेने के तुरंत बाद इलाज शुरू कर दिया जाता है, ताकि मरीज के स्वास्थ्य में सुधार हो पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें