जिस देहरादून और हरिद्वार जिले में नगर निकाय चुनाव के दौरान हर बार जबरदस्त घमासान मचता हो, वहां अति संवेदनशील और संवेदनशील पोलिंग स्टेशन और बूथों को लेकर जो जानकारी सामने आई है, वह चौंका सकती है।
उत्तराखंड के सबसे अहम इन दो जिलों में एक भी संवेदनशील और अति संवेदनशील पोलिंग स्टेशन और बूथ नहीं है। इसके विपरीत, नैनीताल जैसे पर्वतीय जिले की बात करें, तो वहां पर 54 संवेदनशील पोलिंग स्टेशन है। इसी तरह संवेदनशील पोलिंग बूथों की संख्या 127 है।
यही नहीं, यहां पर अति संवेदनशील पोलिंग स्टेशन 66 है और 172 अति संवेदनशील बूथ हैं। इस जिले में पोलिंग स्टेशनों की कुल संख्या 149 है, जबकि बूथ 366 है। चमोली, पिथौरागढ़ जैसे पर्वतीय जिलों में भी अति संवेदनशील और संवेदनशील पोलिंग स्टेशन और बूथ काफी है। उत्तरकाशी में जरूर 43 पोलिंग स्टेशन और 50 बूथों में एक भी संवेदनशील और अति संवेदनशील नहीं है।
जिला पोलिंग स्टेशन बूथ संवेदनशील बूथ अति संवेदनशील बूथ
अल्मोड़ा 23 41 17 24
बागेश्वर 18 29 16 13
चमोली 58 70 33 22
चंपावत 25 38 20 09
पौड़ी 80 130 51 09
पिथौरागढ़ 43 69 26 21
रुद्रप्रयाग 22 22 10 08
टिहरी 70 96 51 24
ऊधमसिंहनगर 217 543 218 231