फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः डालनवाला कोतवाली में भी डेंगू का प्रकोप, तीन चौकियों के छह सिपाहियों में डेंगू की पुष्टि

Wed, 14 Aug 2019 11:27 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

डालनवाला कोतवाली में अचानक डेंगू ने कहर बरपा दिया। कई दिनों से बुखार से पीड़ित छह सिपाहियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। ये सभी सिपाही कोतवाली और इसके अंतर्गत तीन चौकियों से संबंधित हैं। स्थिति ज्यादा गंभीर न हो इसके मद्देनजर चौकियों और कोतवाली परिसर में दिन में दो बार फॉगिंग कराई गई है। 

विज्ञापन


डालनवाला कोतवाली के अंतर्गत आराघर, करनपुर, हाथीबड़कला और नालापानी चौकी आती है। इनमें से हाथीबड़कला को छोड़कर बाकी तीनों चौकियों में तैनात छह सिपाही बीते कई दिनों से बुखार से पीड़ित थे। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि इन छह सिपाहियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा एक चौकी के प्रभारी भी काफी दिनों से बुखार से पीड़ित थे।

जांच रिपोर्ट में उनको टाइफाइड होना पाया गया है। मंगलवार को सभी जगह पर फॉगिंग कराई गई है। इसके अलावा करनपुर सड़क के किनारे, डालनवाला कोतवाली के सामने और नालपानी चौकी के आसपास सफाई भी कराई गई है। ताकि वहां डेंगू का मच्छर और न पनप सके।  
विज्ञापन


14 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि 
देहरादून। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मंगलवार को डेंगू के 14 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 352 पहुंच गई है। जबकि कुल 12 मरीज जनपद से बाहर के हैं, जिनका देहरादून में कुछ का इलाज चला और कुछ भर्ती हैं। इस तरह कुल मरीजों की संख्या 364 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें