फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘डेंगू ने पूरी तरह एक्सपोज कर दिया’

Wed, 30 Oct 2013 08:43 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआरएचएम के तहत कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा के दौरान केंद्रीय जल संसाधन मंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री की मौजूदगी में स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और चिकित्सा शिक्षा मंत्री हरक सिंह रावत के दावों की हवा निकाल दी। रावत बोले-डेंगू ने पूरी तरह से एक्सपोज कर दिया है। हेडक्वार्टर पर खून की जांचें नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन


अपने मुंह मियां मिट्ठू बने
परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री और चिकित्सा शिक्षा मंत्री दोनों पहले अपने मुंह मियां मिट्ठू बने और फिर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री गुलाम नबी आजाद के आगे मदद के लिए हाथ फैलाया। वहीं, मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने दावा किया कि प्रदेश में बाल मृत्यु दर राष्ट्रीय दर से कम है। लिंगानुपात बेहतर है।

आपदा के बाद कोई महामारी नहीं फैली
उन्होंने गुलाम नबी आजाद की खूब तारीफ की। बोले कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने आपदा के बाद यहां बड़ी संख्या में डाक्टरों को भेजा, जिससे आपदा के बाद कोई महामारी नहीं फैल पाई। आजाद दिल्ली में उत्तराखंड की बड़ी शिद्दत से पैरोकारी करते रहे हैं, जिससे कई काम आसान हो गए। मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रियों की तारीफ करते हुए स्वास्थ्य मंत्री और चिकित्सा शिक्षा मंत्री के व्यक्तित्व को विराट बताया।
विज्ञापन


कायदे से पलीता लगाया
मंत्री हरीश रावत ने इस बड़बोलेपन पर कायदे से पलीता लगाया। बोले कि हालत यह है कि डेंगू की जांच नहीं हो पा रही। अगर कें द्र की मदद नहीं आई तो कुछ नहीं हो पाएगा। निजी क्षेत्र के लोग अस्पताल खोल तो रहे हैं लेकिन वहां इलाज कराने की जनता की क्षमता ही नहीं है।
विज्ञापन


इस स्थिति में ‘कॉम्पटीटिव सेक्टर’ विकसित करना पड़ेगा। बारहवीं पंचवर्षीय योजना में कम से कम चार अस्पताल और एक मेडिकल कॉलेज को शामिल कराएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें