फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तीन और मरीजों में डेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। जिले में डेंगू के तीन और मरीज मिले हैं। इसके बाद मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 452 हो गई है। 10 मरीज अभी भी सक्रिय हैं। इन मरीजों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के मुताबिक डेंगू सीजन अपने अंतिम दौर में है। जहां डेंगू के मामलों में कमी आनी चाहिए वहीं मामले अब बढ़ रहे हैं। बुधवार को भी सात मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। बृहस्पतिवार को भी तीन नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। टीमें घर-घर जाकर लार्वासाइड का छिड़काव कर रही हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि डेंगू के बढ़ते मामलों पर स्वास्थ्य विभाग नजर बनाए हुए है। टीमों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें