फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: खतरनाक होता जा रहा डेंगू, दो की मौत, 27 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू लगातार खतरनाक होता जा रहा है और इससे होने वाली मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। बृहस्पतिवार को जिले में दो और मरीजों की डेंगू से मौत हो गई, जबकि 27 नए मरीज सामने आए हैं। जिले में अभी तक 589 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है, इनमें से 11 अपनी जांच गंवा चुके हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिन दो मरीजों की मौत हुई वह सिनर्जी अस्पताल में भर्ती थे। जबकि नए मिले मरीजों में से तीन दून मेडिकल कॉलेज, सात कोरोनेशन अस्पताल, दो एसपीएस, एक कनिष्क अस्पताल, छह सीएमआई व तीन श्री मंहत इंदिरेश अस्पताल में में भर्ती हैं।
रायपुर क्षेत्र बना हॉटस्पॉट
जिले में हर क्षेत्र से डेंगू के मरीज सामने आ रहे हैं, लेकिन रायपुर क्षेत्र डेंगू का हॉटस्पॉट बन गया है। जिले में अब तक मिले 589 मरीजों में से 527 रायपुर क्षेत्र में मिले हैं। इसके बाद डोईवाला क्षेत्र से 28 और सहसपुर क्षेत्र से 26 मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें